प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में सुबह – सुबह हुई हल्की बारिश

रायपुर। तूफान मैंडूस की वजह से प्रदेश में मौसम ( weather)का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास कई क्षेत्रों में कल से बादल छाए हुए हैं। वहीं बस्तर, दुर्ग समेत कई जिलों में रात से ही बारिश हो रही है।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सबसे कल तापमान कल अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। अंबिकापुर में कल का तापमान 09.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं राजधानी रायपुर में 14.0, बिलासपुर में 14.6, पेंड्रा रोड में 11.2, जगदलपुर में 16.6, सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में 14.2 डिग्री और राजनांदगांव में 15.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *