रायपुर : मुख्यमंत्री ने 11 हितग्राहियो को किया सामग्री और चेक का वितरण

रायपुर, 14 दिसम्बर 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेलमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम एम.के.बाहरा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया।

उन्होंने समाज कल्याण विभाग के 4 हितग्राहियों को सहायक उपकरण और डेमो चेक वितरित किए। इसके तहत उन्होंने 2 हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना अंतर्गत  20-20 हजार रुपए का डेमो चेक तथा एक–एक हितग्राही को मोटराइज्ड ट्रायसायकल और ट्रायसाइकिल वितरित किया।

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के पांच हितग्राहियों को मसूर मिनीकिट और मत्स्य विभाग के 2 हितग्राहियों को जाल आइसबॉक्स का वितरण भी किया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *