रायपुर- गुढ़ियारी थाना प्रभारी द्वारा बल के साथ क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग कर संदिग्धो की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत पहाड़ी चौक पास चेकिंग के दौरान अवैध रूप से चाकू लेकर घुमते आरोपी सावन सिंह राजपूत पिता देव सिंह राजपूत उम्र 19 साल निवासी महुआ बाजार थाना आमानाका रायपुर को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 518/22 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।











