शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या

धमतरी:–जिले के मगरलोड में 26 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला तहसील कार्यालय के सामने चाय दुकान लगती थी। सोमवार शाम महिला के प्रेमी ने बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि प्रेमिका रेशमी साहू (26 वर्ष) शादीशुदा थी, हालांकि पति के छोड़ देने के बाद वो अपने मायके मगरलोड में आकर रह रही थी।जानकारी के अनुसार मगरलोड नगर पंचायत के वार्ड नं 15 की रहने वाली 26 वर्षीय रेशमी साहू मगरलोड के तहसील ऑफिस के सामने चाय दुकान लगाकर अपनी जीवन यापन करती थी। उसकी चाय की दुकान में खिसोरा के रहने वाले शत्रुघ्न साहू का आना-जाना था। दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और उनमें प्रेम संबंध बन गया। इस बीच शत्रुघ्न को अपनी प्रेमिका रेशमी के चरित्र पर संदेह था। उसे लगता था कि उसका अवैध संबंध अन्य लोगों के साथ भी है। इसे लेकर दोनों के बीच धीरे-धीरे विवाद बढ़ने लगा।बताया जा रहा है कि इसी बात पर दोनों का विवाद हुआ, जिसके बाद प्रेमी ने रेशमी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। लोगों ने महिला को मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन बहुत अधिक खून बह जाने के कारण रेशमी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गया गई है। पुलिस ने आरोपी शत्रुघ्न साहू को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *