शराब दुकान के पास लूट और चाकू से जानलेवा हमला, आरोपियों का पुलिस ने

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों को हौसले बुलंद है। पुलिस से बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। आए दिन चाकूबाजी और लूट जैसी वारदात देखने को मिल रही है। वहीं गुरुवार की रात लालपुर शराब दुकान में लूट करने और हत्या के प्रयास करने का मामला सामने आया है। यह मामला टिकरापारा थाने का है। जानकारी के अनुसार शराब दुकान के काउंटर में खड़े ग्राहक से तीन युवकों ने लोगों ने लूट का प्रयास किया। वहीं ग्राहक द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसे चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस ममले में पोलिओस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और शहर में आरोपियों का जुलूस निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी शेखअबु सिद्दीक ने टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सेक्टर 04 कमल विहार रायपुर में रहता है एवं ए.टी. ज्वेलर्स में काम करता है। 11 दिसंबर की रात करीबन 10.00 बजे प्रार्थी का भांजा शेख इस्माईल प्रार्थी के घर के बाहर मोबाइल में बात कर रहा था इसी दौरान प्रार्थी को उसके भांजे की चिल्लाने की आवाज आई जिसे सुनकर प्रार्थी तथा उसका दुसरा भांजा शेख फारूख दोनों घर के बाहर निकलकर देखे तो कुछ अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के भांजे शेख इस्माईल के साथ अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हत्या की नियत से उसके शरीर पर चाकू से वार कर फरार हो गये थे। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 766/22 धारा 307, 397, 398, 294, 323, 506, 34 भादवि. धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

इसी प्रकार प्रार्थी गिरीश दुबे ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह संगम पैलेस के पीछे संतोषी विहार बोरियाखुर्द रायपुर में रहता है तथा इलेक्ट्रेशियन का काम करता है। प्रार्थी 15 दिसंबर के शाम लगभग 07.00 बजे लालपुर स्थित शराब भठ्ठी गया था। इसी दौरान अज्ञात तीन लड़के वहां आकर प्रार्थी के पेंट के जेब में हाथ डालने लगे प्रार्थी द्वारा मना करने पर जबरदस्ती उसके जेब से मोबाइल फोन एवं नगदी रकम निकाल लिये। प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर तीनों लड़को के द्वारा प्रार्थी को अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हत्या करने की नियत से अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी के सीने एवं सिर पर चाकू से वार कर गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गये। घटना के दौरान तीनों लड़के आपस में अनिल, वासुदेव एवं भूपेन्द्र नाम से बात कर रहें थें। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 768/22 धारा 307, 397, 398, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

लूट और जानलेवा हमले की उक्त घटनाओं पर पुलिस ने घटना के संबंध में आहत व आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना में संलिप्त अरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ आरोपियों की पतासाजी के लिए प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुआ जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा टिकरापारा निवासी वासुदेव निषाद उर्फ छोटू को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार वासुदेव निषाद उर्फ छोटू से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने भाई भूपेन्द्र निषाद तथा अपने साथी अनिल विश्वकर्मा के साथ मिलकर उक्त दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी भूपेन्द्र निषाद एवं अनिल विश्वकर्मा की पतासाजी करते हुए उन्हें भी पकड़ा गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 05 नग मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी –

01. वासूदेव निषाद उर्फ छोटू पिता दयालू निषाद उम्र 22 साल निवासी लक्ष्मी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

02. भूपेन्द्र निषाद पिता दयालू निषाद उम्र 25 साल निवासी लक्ष्मी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

03. अनिल विश्वकर्मा पिता रमेश विश्वर्मा उम्र 19 साल निवासी लक्ष्मी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *