दूसरे के जमीन को अपना बता कर करीब 40 लाख रुपए की ठगी,फर्म का संचालक गिरफ्तार

रायपुर। दूसरे की जमीन को खुद का जमीन बताकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठगी करने वाला आरोपी उषा डेवलपर्स का प्रोपराइटर नरोत्तम लाल कुर्रे है।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने तेलीबांधा स्थित उषा डेवलपर्स नामक फर्म के संचालक नरोत्तम लाल कुर्रे जो जमीन के खरीदी बिक्री करने वाला किसी दूसरे व्यक्ति की जमीन को स्वयं का बताकर प्रार्थी को उक्त जमीन बेचने के लिए प्रार्थी से कुल 37 लाख 59,000 रूपये प्राप्त किये तथा प्रार्थी द्वारा उक्त जमीन का रजिस्ट्री कराये जाने कहने पर उसके द्वारा उक्त जमीन को रजिस्ट्री न कराते हुए किसी अन्य खरीददार को उक्त जमीन बेच कर प्रार्थी के साथ कुल 37,59,000 रूपये ठगी किया है। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 402/22 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस ने घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर घटना में संलिप्त आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी नरोत्तम लाल कुर्रे को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई। आरोपी मूलतः जांजगीर चांपा निवासी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *