सुनहरा मौका, टीचर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, एडवायजर सहित अन्य पदों पर होगी भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

धमतरी। युवाओं को रोजगार देने के उदेश्य से जिला रोजगर एवंस्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 29 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

कुल 43 पदों पर भर्ती

कम्पोजिट भवन के कमरा नंबर 45 में सुबह 11 से शाम चार बजे तक आयोजित इस कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा रिक्त कुल 43 पदों पर भर्ती की जाएगी।

एसबीआई लाईफ मित्र के रिक्त 20 पदों पर भर्ती

इसमें एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा एसबीआई लाईफ मित्र के रिक्त 20 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कार्यक्षेत्र धमतरी हेतु इस पद के लिए 18 से 45 साल तक की आयु के बारहवीं और स्नातक योग्यताधारी आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त 10 पदों पर भर्ती

इसी तरह कार्यक्षेत्र धमतरी के लिए एमडीएन मोटर्स रायपुर द्वारा 18 से 35 वर्ष तक की आयु सीमा के अभ्यर्थियों की रिक्त 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।

पॉलीटेक्निक एवं टेक्नीशियन के तीन पदों पर भर्ती

इनमें सेल्स एक्जीक्यूटिव के चार पदों पर भर्ती के लिए बारहवीं और स्नातक, सर्विस एडवायजर के तीन पदों के लिए बीई मैकेनिकल, पॉलीटेक्निक एवं टेक्नीशियन के तीन पदों पर भर्ती के लिए आईटीआई मोटर मैकेनिक के पद पर भर्ती।

ट्रांसपोर्ट मैकेनिक के रिक्त दो पद पर भर्ती

ट्रांसपोर्ट मैकेनिक के रिक्त दो पद पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। नियोजक डी. पी. देवांगन एंड कंपनी द्वारा कार्यक्षेत्र कुरूद के लिए फायर एंड सेफ्टी फील्ड एक्जीक्यूटिव के रिक्त 04 पदों पर प्लेसमेंट किया जाएगा। इसके लिए 18 साल से अधिक आयु के बारहवीं पास अभ्यर्थी प्लेसमेंट में हिस्सा ले सकते हैं।

कार्यक्षेत्र देवभोग के लिए रिक्त 9 पदों पर भर्ती

बीएचएन इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल दोहेल, देवभोग द्वारा कार्यक्षेत्र देवभोग के लिए रिक्त 9 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें वाइस प्रिंसिपल के एक पद के लिए 25 से 45 साल तक की आयु के स्नातकोत्तर योग्यताधारी आवेदन कर सकते हैं।

ज़रूरी डॉक्यूमेंट ( documents)

जिला रोजगार अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक सभी शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ नियत तिथि में उपस्थित होना होगा।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *