छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान जारी, किसानों को 14,852 करोड़ रूपये का भुगतान

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। यह अभियान 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 71.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में राज्य के साढ़े सत्रह लाख से अधिक किसानों को 14,852 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है।

मुख्यमंत्री की पहल पर पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 56.12 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 45 लाख 77 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

42 हजार 367 किसानों से 1.57 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

 

अधिकारियों ने बताया कि 26 दिसम्बर को 42 हजार 367 किसानों से 1.57 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से लगभग 35 हजार टन से अधिक धान की भी खरीदी हुई हैं।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *