मुख्यमंत्री बघेल आज बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से होंगे रूबरू

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज बेमेतरा( bemetara) जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से रूबरू चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री 27 दिसम्बर को साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरी तथा ठेलका में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनके समस्याओं एवं आवेदनों का निदान करने के साथ ही उनसे शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरी के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.05 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का जायजा लेने के पश्चात साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठेलका जाएंगे और वहां 2.30 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात नगर पंचायत साजा जाएंगे और वहां संध्या 6 बजे से 8 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री साजा से रात्रि 8 बजे प्रस्थान कर रात्रि 9.15 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर वापस लौट आएंगे।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *