ACCIDENT : टाटा मैजिक वाहन और बाइक में जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत

बीजापुर। जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 163 पर टाटा मैजिक वाहन और बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि, टाटा मैजिक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला बांगापाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात नेलसनार-बांगापाल के बीच स्थित टर्निंग पॉइंट में पुल के पास टाटा मैजिक बीजापुर से जगदलपुर की तरह आ रही थी, वहीं बाइक सवार युवक जगदलपुर से बीजापुर की तरफ जा रहे थे। नेलसनार-बांगापाल के बीच दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार दोनों युवक काफी दूर जा गिरे थे। जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इधर, टाटा मैजिक वाहन चला रहे युवक को भी गंभीर चोटें आईं हैं।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फौरन घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम करने भेजा गया। पुलिस मृतकों की शिनाख्ती में जुट गई है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *