छेड़छाड़ से परेशान होकर भाभी ने देवर को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में महिला ने छेड़छाड़ से तंग आकर अपने देवर की धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवक की लाश दो दिन पहले घर के बरामदे में खून से लथपथ हालत में मिली थी। अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, गजरूप यादव (45 वर्ष) मध्यप्रदेश के छोहरी से आकर पिछले डेढ़ सालों से मरवाही के देवगवां ग्राम में अपने भाई गजाधर यादव और भाभी सउनी बाई के साथ रहता था। वो यहां से सटे लरकेनी गांव के साहू होटल में खाना बनाने का काम करता था। मृतक गजरूप यादव के बीवी-बच्चे मध्यप्रदेश के छोहरी में ही रहते हैं। सउनी बाई ने बताया कि गजरूप यादव शराब का आदी था। वो उसके साथ रोजाना छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता था। वो कई बार ऐसा करने के लिए उसे मना कर चुकी थी, लेकिन गजरूप की हरकतें बढ़ती ही जा रही थीं।

सउनी बाई ने कहा कि 25 दिसंबर को भी शराब के नशे में गजरूप उसके साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी करने लगा, जिसके कारण उसने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। कुल्हाड़ी को उसने छिपा दिया। बाद में पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने सउनी बाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *