रायगढ़। CG NEWS : आज सुबह धरमजयगढ़ अनुविभाग के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनपाट रोड में एक जलती हुई स्वीफ्ट कार को देख इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर बिना समय गंवाए कापू पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने आग बुझाने के बाद कार की अंदर देखा तो डिक्की में एकव्यक्ति पुरूष/महिला का शव जल रहा था।घटना की सूचना धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा को दी गई। मामले की गंभीरता से लेते हए एसडीओपी धरमजयगढ़ थाना प्रभारी मौके पर पहुँच गए है, और फॉरनसिक टीम, थाना प्रभारी कापू , दल-बल के साथ मौके पर पुलिस मौजूद है। अब पुलिस घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है साथ ही शव की शिनाख्त की जा रही है।
2022-12-29











