इतने दिनों के लिए स्कूलों को किया गया बंद , सभी स्कूलों में अब होगी ऑनलाइन पढ़ाई

नई दिल्लीः उत्‍तर भारत में ठंड का कहर अपने चरम पर है। राजधानी दिल्‍ली समेत आसपास के कई राज्‍यों में तापमान लुढ़क रहा है। ऐसे में स्‍कूली बच्‍चों के लिए परेशानी बढ़ रही है। कई राज्‍यों ने बढ़ती ठंड को देखते हुए विंटर वेकेशन का ऐलान कर दिया है, तो कई जगह स्‍कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। इसी बीच अब नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। ठंड के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में फिजिकल क्लास स्थगित कर दी है।

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) धर्मवीर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी सुहास एल यतिराज फिलहाल यह आदेश एक जनवरी 2023 तक जारी किया है। आदेश की कॉपी सभी प्रधानाचार्यों को भेज दी गई हैं। धर्मवीर सिंह ने बताया कि गौतमबौद्धनगर में उच्च शिक्षा केंद्रों सहित लगभग 1800 स्कूल हैं।

बता दें कि दिल्ली सहित उत्तर भारत में हाड कंपाने वाली सर्दी ने लोगों का घर से निकला दूभर कर दिया है। सुबह से ही धूप निकली तो लोग घरों से बाहर निकले। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में सर्दी का सितम जारी रहेगा। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के शहरों में शाम होते-होते एक बार फिर सर्दी का सितम देखने को मिला।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *