चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल और टीम प्रबंधन सलामी बल्लेबाज जैसे प्रमुख स्लॉट के लिए खिलाड़ियों का परीक्षण करेंगे. रोहित शर्मा चोट से उबर रहे हैं जबकि भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन कुछ खसा नहीं रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाले मोहम्मद सिराज को शामिल नहीं किया गया है और टीम इंडिया इनमें से एक मैच में शिवम मावी और मुकेश कुमार को मौका देने की उम्मीद कर रहा होगा.
ये प्लेयर्स होंगे Playing 11 से बाहर!
टीम प्रबंधन को पहले मैच के लिए ही कुछ कड़े फैसले लेने होंगे. पांड्या और कोच राहुल द्रविड़ को सबसे पहले दो सलामी बल्लेबाजों के बारे में फैसला करना होगा. ईशान किशन ( Ishan Kishan), जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में दोहरा शतक जड़ा था, दूसरे स्थान के लिए शुभमन गिल (Shubman Gill) और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच फैसला लिया जाएगा. कप्तान पांड्या दिल पर पत्थर रखकर पहले टी20 मैच में ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) के लिए शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकते हैं.
किसी एक को चुनना होगा
टीम प्रबंधन को गेंदबाजी पर भी फैसला करना होगा. मुख्य रूप से अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार के बीच फैसला लेना होगा. उन्हें स्पिनरों के स्थान के लिए वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल में से किसी एक को चुनना होगा. वहीं विकेट कीपिंग में ईशान किशन या संजू सैमसन में से किसी एक को ही मौका मिलेगा।











