रायगढ़। कोतरा रोड थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के पास अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. कोतरा रोड पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की पतासाजी की शुरू कर दिया है. दोनों ही युवक ग्राम फुटकापूरी निवासी बताए जा रहे हैं. इस हादसे की दर्दनाक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है
2023-01-10











