NPL 2023: दो बार के विजेता अरपा फाइटर्स नवा रायपुर प्रीमियर लीग से बाहर, संचालक कोष लेखा ने रोमांचक मुकाबला में दी करारी मात

रायपुर। विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में नवा रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन ग्राम राखी के मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन में नवा रायपुर स्थित विभिन्न विभागाध्यक्ष कार्यालय एवम् मंत्रालय से 38 टीम शामिल होकर हर मुकाबला को रोमांचक बना दिया है।

नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा एवं सहसंयोजक रामसागर कौशले ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है, साथ ही शासकीय कार्यों के बोझ से समय निकालकर मानसिक, शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि करना है।वैश्विक महामारी कोरोना के चलते विगत दो वर्षों से आयोजित नहीं हो पाया था, यह एमपीएल का 6वां वर्ष है। इस वर्ष आयोजन को लेकर नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों में अभूतपूर्व उत्साह है।

आज के NPL क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन मे पहला चरण का अंतिम मैच आज संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन इंद्रावती भवन एवं अरपा फाइटर्स मंत्रालय सुरक्षा महानदी भवन के बीच खेला गया।जिसमे अरपा फाइटर्स मंत्रालय सुरक्षा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। कोष लेखा एवं पेंशन के तरफ से पारी की शुरुआत नेतराम यादव और विनय के द्वारा किया गया। कोष लेखा पेंशन के तरफ से नेतराम यादव ने 22 रन, दुधारू निर्मलकर ने 19 रन और विनय ने 14 रन का योगदान अपने टीम को प्रदान किया। इस तरह कोष लेखा पेंशन की टीम ने 8 ओवरो मे 2 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाई।

इसके जवाब मे अरपा फाइटर्स मंत्रालय सुरक्षा की टीम ने 8 ओवरो मे 5 विकेट के नुकसान पर 68 रन ही बना पायी। अरपा फाइटर्स की तरफ से सिप्रियन ने 34 रन और कंवर ने 15 रन की पारी खेली। इस तरह से कोष लेखा पेंशन की टीम ने मैच को 6 रन से जीत लिया। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच कोष लेखा पेंशन से नेतराम यादव रहे जिन्होंने 22 रनो का योगदान अपने टीम को दी और 1 विकेट भी लिया।

आज के मैच मे संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं NPL क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रभारी संतोष कुमार दूसरे अंपायर के रूप मे अपना योगदान दिया।आज के मैच का दूसरा अंपायर धर्मेंद्र पारेश्वर, स्कोरर के रूप मे लुकेश साहू, कमेंटेटर के रूप मे दामोदर रहे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *