बदला लेने, जेल गेट के सामने हत्या के आरोपी को मारा चाकू, गिरफ्तार

सोमवार की रात दो दोस्तों की हत्या करने वाले आरोपी के भाई पर बुधवार की शाम जेल गेट के सामने हमला हो गया। उस समय दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को कोर्ट से जेल दाखिल करवाया जा रहा था।

गंज टीआई आशीष यादव ने बताया के दलदल सिवनी में गोकुल निषाद और जितेंद्र डहरिया की सोमवार आधी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में गोकुल नंदन साहू, त्रिशाल दुबे उर्फ प्रिंस, पारसमणि साहू उर्फ बोड्डा, दीपक साहू, धनेंद्र साहू और नागेश गोस्वामी उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। शाम को पुलिस आरोपियों को लेकर जेल पहुंची। वहां त्रिशाल दुबे का भाई हर्षद दुबे उर्फ गुरु मौजूद था। वह त्रिशाल को कुछ सामान देने जेल परिसर में जा रहा था। तभी दलदल सिवनी निवासी युवराज सिंह ने उस पर हमला कर दिया।

दो पक्षों के बीच चल रहे संघर्ष का नतीजा बताया जा रहा

पुलिस युवराज के अलावा सूरज चौरे और उनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।चाकूबाजी की वारदात को दो पक्षों के बीच चल रहे संघर्ष का नतीजा बताया जा रहा है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *