Raipur police in action : बदमाशों की गुंडई पर लगाम कसने , रायपुर पुलिस की कार्रवाई, 30 से 40 गुंडे हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, चाकू और नशे का सामान जब्त

रायपुर। राजधानी में बढ़ते अपराध के ग्राफ को कम करने रायपुर पुलिस ने आज तड़के छापेमार कार्रवाई करते हुए लगभग 30-40 गुंडे बदमाशों को पकड़ा गया है।  इस कार्रवाई में डीएसपी-टीआई और क्राइम की टीम सहित 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी शामिल है।

बता दे राजधानी रायपुर में  पिछले कुछ दिनों से हत्या, चोरी, की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है।  बढ़ते अपराधों के मद्देनजर रायपुर पुलिस आज सुबह छह बजे से पुरानी बस्ती, सिविल लाइन, आज़ाद चौक, विधानसभा, उरला सहित कोतवाली के सब डिवीजन थानों में ये कार्रवाई की गई।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और मोहल्ले में छापेमारी

इस दौरान पुलिस ने चाकू रखने वाले, निगरानी बदमाश, चौक चौराहे, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और मोहल्ले में छापेमारी की। हर थाने का स्टाफ और अफसर सड़क पर उतरा। निगरानी बदमाशों की सूची अफसरों के हाथ में थी। घरों में छापे में मारे गए। इस दौरान जो सामने आया उसे पकड़ लिया गया।साथ ही कई आरोपियों के घरों से चाकू और नशे का सामान भी जब्त किया गया। छापेमार कार्रवाई में 2 एडिशनल एसपी, 8 डीएसपी, 20 टीआई, 70 कॉन्स्टेबल सहित एसीसीयू की पूरी टीम शामिल है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *