स्कूल टीचर की लापरवाही, कार से स्पोर्ट्स कोच को मारी टक्‍कर, हालत गंभीर, रायपुर के अस्पताल में भर्ती

भिलाई।महिला टीचर ( teacher)ने लापरवाही से कार चलाते हुए बीएसपी के स्पोर्ट्स कोच को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को सेक्टर-9 हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन वहां न्यूरो सर्जन न होने से उन्हें रायपुर रेफर करना पड़ा।

इसके बाद ग्रीन कॉरिडोर तैयार करके मरीज को 30 मिनट में रायपुर पहुंचाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक पंत स्टेडियम (stadium) बीएसपी गोल्डन जुबली बॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें पूरे भारत से आई टीमें भाग ले रही हैं। इन सभी टीमों की भिलाई निवास में मैनेजर्स मीटिंग थी।

तेज रफ्तार कार के मारी टक्कर

इस मीटिंग में शामिल होने बुधवार सुबह 11 बजे के करीब बीएसपी के स्पोर्ट्स कोच कृष्णा कुमार दसमाना भी स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान शंकरा स्कूल सेक्टर 1 की टीचर लापरवाही और तेज रफ्तार कार चलाती हुई आई और दसमाना को टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने महिला टीचर को पकड़कर उन्हीं की कार से घायल को सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर स्थित श्रीनारायणा हॉस्पिटल रेफर करने का फैसला किया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *