प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे “परीक्षा पे चर्चा”, छत्तीसगढ़ की एक शिक्षिका और 2 छात्रों से होगी सीधी बात

रायपुर :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज “परीक्षा पे चर्चा” करेंगे। छग की 1 शिक्षिका और 2 छात्र से पीएम मोदी बात करेंगे। यह छात्रों से चर्चा सुबह 11बजे से शुरू होगी। बस्तर से छात्र रूपेश कश्यप, राजनांदगांव से छात्रा रश्मि प्रजापति और धमतरी की शिक्षिका ज्याति मगर से पीएम मोदी “परीक्षा पे चर्चा” करेंगे।

देशभर से लगभग 20 लाख सवाल आए हैं। इनमें से ज्यादातर सवाल परिवार से मिलने वाले तनाव को दूर करने को लेकर पूछे गए हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ से 11 हजार विद्यार्थी व शिक्षक इसमें शामिल हैं। इनमें में दो विद्यार्थी और एक शिक्षिका पीएम मोदी से सीधे बात करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए देशभर से 200 विद्यार्थी चयनित किए गए हैं। इनमें से देशभर से 120 और कला उत्सव के विजेता 80 छात्रों को शामिल किया जा रहा है।

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा रश्मि प्रजापति परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होंगी। रश्मि का चयन ‘अवर कल्चर अवर प्राइड पर लिखे गए लेख के आधार पर हुआ है। कलेक्टर जगदीश सोनकर ने वीडियो काल कर रश्मि को बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *