NIA ने छत्तीसगढ़ में मोस्ट वांटेड महिला नक्सली को किया गिरफ्तार, 22 पुलिसकर्मियों की शहादत में थी मुख्य आरोपी

बीजापुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मोस्ट वांटेड महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार महिला नक्सली का नाम मड़काम हूंगी उर्फ कमला है जो काफी लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय थी, और कई बड़ी नक्सल वारदातों में भी शामिल रह चुकी है।

गिरफ्तार महिला नक्सली साल 2021 अप्रैल माह में बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में टेकलगुड़ेम में हुए पुलिस- नक्सली मुठभेड़ के मुख्य आरोपियों में से एक है। इस नक्सल वारदात में 22 जवानों की शहादत हुई थी, जबकि 30 से ज्यादा जवान घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से लगातार लोकल पुलिस और एनआईए भी घटना में शामिल नक्सलियों की खोजबीन और तलाश कर रही थी और आखिरकार रायपुर से आई NIA की टीम ने बीते रविवार को इस महिला नक्सली को भोपालपटनम इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इस महिला नक्सली को गिरफ्तार कर जगदलपुर एनआईए कोर्ट में उसे पेश किया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *