64 खानों के खेल में शुभांकर बामलिया बने प्रथम विजेता

गरियाबंद न्यूज़। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता कल संपन्न हुई है। जिसमें शुभांकर बमालिया (NH गोयल स्कूल ) के विजयी हुए। उन्होंने 6 मैच में सभी मैच जीतते हुए अपराजित रहते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. द्वितीय लक्ष्य गुप्ता और तृतीय ओजस्य मेहता आये. उत्कर्ष यादव,अदिति पाण्डेय एवं आराध्या तिवारी क्रमशः चौथे, पांचवें एवं छठवें स्थान में रहे. सभी दूसरे से छठवें स्थान के खिलाड़ियों ने 5 मैच जीते।

अंडर 7 में अर्णव गोयल को प्राइज मिला. अंडर 9 में विवान गुप्ता,अथर्व अग्रवाल, अंडर 11 में अदिति अढ़ातिया, अद्वैत पांडे, अंडर 13 में आलोक कन्नौजे,यश स्वर्णकार एवं अंडर 15 में यश सिंह, लेखराज साहू को पुरस्कार मिले.

सभी विजयी प्रतिभागियों को कुल 25 हजार रुपए के पुरस्कार वितरित किए गए. इस अवसर पर जिला शतरंज संघ रायपुर के श्री नवीन शुक्ला सचिव, कल्पवृक्ष से प्रियंका अग्रवाल जी ने पुरुस्कार प्रदान किये.वरिष्ठ राष्ट्रीय निर्णायक राॅकी देवांगन ने मुख्य निर्णायक और कैंडिडेट मास है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *