बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी सवार महिलाओं से छीना बैग, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी में आये दिन चोरी और लूटपाट की घटनाये सामने आ रही है, वहीँ एक और मामला रायपुर के समता कॉलोनी इलाके से आया है। यहाँ रविवार की शाम करीब 7.30 बजे बाइक सवार दो युवकों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार समता कॉलोनी के सिकारपुरी भवन के सामने तालाब रोड, रामकुण्ड इलाके में बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी सवार महिलाओं से बैग छीना और मौके से फरार हो गए, बैग में 2 मोबाइल (एप्पल और 1 प्लस), नए कपड़े और 6000 रूपये नगद थे। घटना की शिकायत आजाद चौक थाना क्षेत्र में की गई है, जिसके बाद पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए बाइक सवार लूटेरों की तलाश कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *