महादेव आनलाइन सट्टे के 9 बुकी नोएडा में गिरफ्तार

रायपुर/दुर्ग/नोएडा।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आनलाइन सट्टा खिलाने वाले महादेव एप के एक और बड़े गिरोह का दुर्ग पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। नोएडा पुलिस ने दुर्ग से मिले इनपुट पर नौ सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनसे तीन लैपटॉप और 15 मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस ने इन सटोरियों का महादेव एप के संचालकों चंद्राकर बंधुओं से संबंध और नगद जब्ती को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। दुर्ग पुलिस इन सभी को प्रोडक्शन वारंट लेकर आ रही है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *