CG BREAKING: सीएम भूपेश बघेल ने 3 हजार 274 निवेशकों को 2 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि लौटाई, चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 हजार 274 निवेशकों को 2 करोड़ 56 लाख रुपए की राशि लौटाई। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय में वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान दुर्ग जिले के चिटफंड कंपनी के निवेशकों को राशि लौटाई

प्रदेश में अब तक निवेशकों को लगभग 40 करोड़ रुपए की राशि लौटाई गयी है। चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ में कठोर कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग जिले में अब तक चिटफंड कंपनियों के 126 डायरेक्टर और 8 पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों की सम्पत्तियों को कुर्क कर निवेशकों को राशि वापस की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *