Breaking : रायपुर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, भाजपा और केंद्र पर जमकर बरसे…

रायपुर। नवा रायपुर में शुक्रवार से शुरू होने वाले कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंचे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंच चुके है। रायपुर एयरपोर्ट में खड़गे का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गजों ने स्वागत किया।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मीडिया से चर्चा कर भाजपा और केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “भाजपा बोलने की आज़ादी को ख़त्म करना चाहती है।”

खड़गे ने कहा कि “BJP जो कर रही है मैं उसका खंडन करता हूं। लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता, हम जब सदन में बोलते हैं, तब हमें बोलने नहीं दिया जाता, जब हम अपनी बात बाहर रखना चाहते हैं तब भी हमें बोलने नहीं दिया जा रहा। ये लोग बोलने की आज़ादी खत्म कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्यवाही को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि “इनके नेतृत्व में संविधान और देश सुरक्षित नहीं है। जब हमारा यहां अधिवेशन हो रहा है तो कभी ED के छापे, कभी इनकम टैक्स के छापे पड़ रहे हैं। ये हमारे अधिवेशन को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।”

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *