गरियाबंद में पुलिस कर्मी के पत्नि ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद – नगर के वार्ड क्रमांक दो में किराए के मकान में पुलिसकर्मी के पत्नी ने फासी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पड़ोसियो व मकान मालिक ने इसकी सुचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुॅची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना गुरूवार दोपहर की है। नगर के आजाद चौक वार्ड के मकान में पुलिसकर्मी ललित साहू अपने पत्नि के साथ रहते थे। ललित की पोस्टिंग ओढ़ थाना कैंप में है। गुरूवार को घटना के दौरान भी ओढ़ थाना कैंप में में ही था। पत्नी घर में अकेली थी, बताया जाता है की महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। काफी दिनों से परेशान थीं। अंदेशा लगाया जा रहा कि इसके चलते ही उसने आत्महत्या की होगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *