अवैध ब्लास्टिंग से 2 मजदूर घायल: एक की ऊंगली उड़ी, दूसरे के आंख की रोशनी गई

जशपुर। जिले के पत्थलगांव में निर्माणाधीन मकान में ब्लास्टिंग करने के दौरान 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में अंबिकापुर अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव नगर पंचायत के चेतवानी कॉलोनी में अमित अग्रवाल के निर्माणाधीन मकान में कॉलम डाला जा रहा था। एक जगह कॉलम डालने की जगह पर पत्थर आ गया। ठेकेदार इस पत्थर को विस्फोट कर तोड़ना चाह रहा था। विस्फोटक का उपयोग कर ठेकेदार के द्वारा ब्लास्टिंग करवाई जा रही थी। दो मजदूरों को ब्लास्टिंग करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन अनियोजित ढंग से विस्फोट करने पर दो मजदूर इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल मजदूर सुसडेगा गांव के रहने वाले हैं।

घटना के बाद दोनों घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में से एक मजदूर के हाथ की ऊंगली कट गई है, जबकि दूसरे की आंख की रोशनी चली गई है। घायलों की स्थिति गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। अधिकारियों ने बताया कि ब्लास्टिंग के लिए कोई परमिशन नहीं ली गई थी। तहसीलदार रामराज सिंह, एसडीओपी हरीश पाटिल ने जांच के बाद संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *