CG CRIME NEWS : गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर लगातार बनाता रहा शारीरिक संबंध, अब कर दिया इंकार, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। CG CRIME NEWS : जिले में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर उसका रेप किया है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, पिछले कई सालों से दोनों की लव स्टोरी चल रही थी। शादी करूंगा कह कर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। मना करने पर प्रेमिका ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामला जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के बड़गांव के रहने वाले पिलाराम मरकाम (22) की सोशल मीडिया के माध्यम से पास के ही एक गांव की युवती से दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली। जिसके बाद युवक शादी का झांसा देकर युवती से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती जब शादी के लिए कहती तो टाल मटोल करता था। फिर कुछ दिन पहले युवक ने शादी से इंकार कर दिया।

जिसके बाद प्रेमिका अपने परिजनों के साथ माकड़ी थाना में पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस फौरन एक्शन पर आई। जवानों की एक टीम बनाकर आरोपी युवक के घर भेजा गया। जहां से उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *