RAIPUR NEWS : वामन राव लाखे हायर सेकेंडरी स्कूल और एसपी इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह

रायपुर / वामन राव लाखे हायर सेकेंडरी स्कूल हीरापुर और एसपी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह 2023
कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि माननीय अजय तिवारी अध्यक्षता कर रहे माननीय आरके गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय अनिल तिवारी ने मां सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का रंगारंग शुभारंभ किया।

अध्यक्षता कार्य माननीय अनिल तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहां शैक्षणिक संस्था व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यार्थियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद साहित्य क्षेत्र में भाग लेने के लिए मंच देकर प्रोत्साहित करता है।  ऐसे प्रतियोगिता से भविष्य में समाज को अच्छा वक्ता, अच्छा खिलाड़ी, अच्छा साहित्यकार, मिलता है।  जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी एवं जो असफल हुए हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। आने वाले समय में दुगने उत्साह के साथ फिर से अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

अध्यक्षता कर रहे माननीय आरके गुप्ता ने अपने उद्बोधन में स्कूल के खिलाड़ियों में बच्चों के उत्साह को देखते हुए एवं प्रतिभा को देखते हुए सेल्टिक प्लेग्राउंड एवं 6 कमरा बनाने की घोषणा की।

हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अजय तिवारी ने अपने उद्बोधन में इस विद्यालय में बच्चे और अध्ययन के साथ-साथ योग तीरंदाजी खेल के क्षेत्र में स्वदेस एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। तथा मेरिट में आने वाले बच्चों को शुभकामनाएं दी जो बच्चे पढ़ाई मैं मेरिट में आएंगे उन्हें ₹5000 की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। जो खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे उन्हें स्कूल के साथ-साथ कालेज में भी पढ़ाई की निशुल्क सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित छत्तीसगढ़ी कलाकार छत्तीसगढ़ के छालीवुड के भविष्य दीपक साहू, करण चौहान, संगीता साहू ने किरण के मयाराजा जीत पर डांस की प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ी कलाकार संगीता साहू ने जस गीत गाकर एवं नित्य कर पूरे बुरे वातावरण को भक्तिमय कर पूरा विद्यालय जस गीत पर थिरकने लगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *