CG NEWS : मुर्गे के मर्डर की कोशिश, घायल मुर्गा लेकर थाने पहुंची महिला

बिलासपुर। जिले में एक महिला घायल मुर्गा को लेकर थाने पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने उसके मुर्गे को चोरी कर लिया था और उसे काटकर मारने की तैयारी कर रहा था। शिकायत को सुन पुलिस भी हैरान रह गई। महिला ने पड़ोसी पर केस दर्ज करने की मांग की है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

ग्राम सिल्दहा निवासी जानकीबाई बिंझवार अपने पति मालिकराम के साथ रतनपुर थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि वह देशी मुर्गा पालन करती है। उसके घर में मुर्गें हैं, जो इधर-उधर घूमते रहते हैं। महिला के मुताबिक एक मुर्गे को पड़ोसी ने चोरी कर घायल कर दिया। महिला जानकीबाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पड़ोसी बुगल और दुर्गा ने मिलकर मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मारकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच महिला ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया और दौड़ते हुए उनके पास पहुंची। महिला ने मुर्गे को उनके हाथ से छुड़ाया और उसे लेकर वापस लाई, जिससे वो घायल हो गया है।

महिला जानकी बाई ने बताया कि इसके पहले भी उन्होंने इसी तरह मुर्गा चोरी किया था। इस घटना को लेकर पड़ोसियों से विवाद भी हुआ था। तब उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *