राज्यपाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा- मेरी सरकार ने छत्तीसगढ़ को नई आशा और विश्वास का गढ़ बनाया है

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने अपने अविभाषण के माध्यम ने भूपेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि मेरी सरकार ने छत्तीसगढ़ को नई आशा और विश्वास का गढ़ बनाया है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए सभी जरूरी काम किए है। उन्होंने राज्य के किसानों के लिए चलाई जा रही राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मोर जमीन मोर मकान योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना समेत शिक्षा स्वास्थ और प्रदेश के विकास के लिए संचालित सभी योजनाओं का जिक्र करते हुए भूपेश सरकार की उपलब्धियों को सदन में प्रस्तुत किया। उन्होंने राज्य के विधायकों ने आग्रह किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए प्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

राज्यपाल के अविभाषण के दौरान बीजेपी का हंगामा

राज्यपाल के अविभाषण के दौरान बीजेपी विधायकों ने जोरदार हंगामा करते हुए राज्यपाल की स्थिति को स्पष्ट करने को कहा। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्यपाल महोदय से कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार राज्यपाल के खिलाफ कोर्ट गई है तो पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि सरकार को राज्यपाल पर भरोसा है या नही।

बीजेपी विधायक अजय चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत तमाम बीजेपी विधायकों ने राज्य सरकार से कहा कि सरकार स्पष्ट करें कि उन्हें राज्यपाल पर भरोसा है या नही। राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति है क्योकि राज्यपाल को लेकर राज्य सरकार कोर्ट में है। हांलाकि बीजेपी की हंगामें के बीच राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन अंग्रेजी में अपना अविभाषण पढ़ते रहे। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह ने इसपर आपत्ति की और कहा कि हमलोग भाषण को नही समझ रहे है और राज्यपाल से हिन्दी में भाषण पढ़ने का अनुरोध किया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *