मुरैना। BIG NEWS : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena district) में मंगलवार को तीन किलोमीटर के दायरे में रेल की पटरियों के किनारे पांच लोगों के शव ( 5 Dead bodies) मिले हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ये शव जिले में शिकारपुरा रेलवे क्रॉसिंग, तुस्सीपुरा और उत्तमपुरा इलाके के पास मिले हैं. इस बात की जांच की जा रही है कि इन लोगों की मौत किसी हादसे के कारण हुई, इन्होंने आत्महत्या की या मौत के पीछे कोई और कारण है।मुरैना रेलवे पुलिस बल (Railway Police Force) के निरीक्षक हरिकेश मीणा ने मुरैना रेलवे स्टेशन के तीन किलोमीटर के दायरे में रेल की पटरियों के किनारे एक महिला और चार पुरुषों सहित पांच लोगों के शव मिले हैं।
मीणा ने बताया कि शिकारपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी के किनारे एक महिला और एक पुरुष का शव मिला. उन्होंने बताया कि तुस्सीपुरा में पटरी के किनारे एक पुरुष का शव मिला और उत्तमपुरा में दो पुरुषों के शव मिले हैं. मुरैना रेलवे पुलिस बल के अफसर ने बताया कि शवों पर चोट के निशान हैं. मामले की जांच जारी है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के आरक्षक रामकिशोर ने बताया कि मुरैना रेलवे स्टेशन के तीन किलोमीटर के दायरे में रेल की पटरियों के किनारे एक महिला और चार पुरुषों सहित पांच लोगों के शव मिले हैं. इस बात की जांच की जा रही है कि इन लोगों की मौत किसी हादसे के कारण हुई, इन्होंने आत्महत्या की या मौत के पीछे कोई और कारण है. अधिकारियों ने बताया कि शवों की पहचान की जा रही है।











