IND vs AUS 3rd Test Day 1 : टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ये फैसला सही साबित हुआ नहीं और टीम इंडिया के बल्लेबाज़ सिर्फ 109 रनों पर ऑलआउट हो गई।
वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई 4 विकेट के नुक्सान पर 156 रन बना ली है। उनके पास इस वक्त 47 रनों की लीड है। इंडिया की ओर से चारों विकेट रवींद्र जडेजा ने झटके हैं।











