कैंची से ‘कत्ल’ : पुरानी रंजिश में युवक की कैंची गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी पुरानी रंजिश को लेकर 19 साल के एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस लड़के की हत्या की गई वो बड़े कारोबारी ग्रुप के CA का बेटा था।

जानकारी के मुताबिक, घटना समता कॉलोनी इलाके के कृष्णा एडलैब्स के पास की है। आरोपी रोहित यादव और मृतक प्रियांशु अग्रवाल पूर्व परिचित है। इनके बीच पैसों को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। प्रियांशु गुरूवार को अपने 4-5 साथियों के साथ बात कर रहा था। तभी रात करीब साढ़े 8 बजे वहां रोहित यादव आ पहुंचा। वह प्रियांशु के साथ पैसे को लेकर विवाद करने लगा। जिसके बाद आरोपी रोहित यादव ने कैंची से प्रियांशु अग्रवाल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहित जोरापारा का रहने वाला है। समता कॉलोनी के पास ही उसकी फ्लावर डेकोरेशन की दुकान होने की वजह से आस-पास के दुकानदार भी उसे जानते थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *