सीएम भूपेश बघेल : केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी छत्तीसगढ़ सरकार

रायपुर। बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के पत्र पर CM भूपेश बघेल ने कहा है बस्तर में IB के अधिकारी कह रहे हैं कि भाजपा के खिलाफ पोस्ट करना बंद करो। CM ने कहा यह नया ट्रेंड बना हुआ है। IB और पैरामिलिट्री फोर्स का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने कहा कि इस मामले को लेकर केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ सरकार पत्र लिखेगी। बता दें कि बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी आज CM भूपेश बघेल को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है कि भैरमगढ़ ब्लॉक के युवा कांग्रेस अध्यक्ष को IB के अधिकारी फोन कर भाजपा के खिलाफ कोई प्रचार न करने की धमकी दे रहे हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *