मंदिर में पुजारी की धारदार हथियार से हत्या …बताई गई यह आशंका

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लाक के थाना मिरतुर में मंदिर पुजारी रामा कड़ती की धारदार हथियार से हत्या की गई। बताया जा रहा है कि हत्या उस वक्त हुई जब पुजारी मंदिर में पूजा अर्चना कर रहा था उस वक्त उसकी पुत्री साथ में थी।

घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी का शव मिरतुर थाना लाया गया है। इस हत्या के पीछे नक्सली वारदात होने की भी आंशका जताई जा रही है।

एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंदिर पुजारी रामा कडती की हत्या को 4-5 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। मामले की पूरी जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पुजारी की हत्या आपसी रंजिश से हुई है या नक्सलियों ने इसे अंजाम दिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *