RAIPUR ACCIDENT : दो CA स्टूडेंट की सड़क हादसे में मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

रायपुर। कचना इलाके में मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतकों की उम्र 22 से 23 साल थी। चश्मदीदों के मुताबिक बेकाबू बाइक पहले तो होर्डिंग से टकराई फिर खाली प्लॉट में जा गिरी। घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण होर्डिंग से टकराने के बाद दोनों लड़के मोटर साइकिल के साथ गिर पड़े। सिर पर गंभीर चोट आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

युवकों के जेब से मिले आईडी कार्ड के जरिए इनके परिजनों और हॉस्टल के दोस्तों से संपर्क किया गया। ये स्टूडेंट्स CA की पढ़ाई कर रहे थे। ओडिशा के संबलपुर से यहां पढ़ने के लिए आए हुए थे। एक का नाम सदबीर सिंह और दूसरे का नाम अहमद रजा था। इनके परिजनों को भी जानकारी दी गई है। फिलहाल शवों को जांच के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *