सद्भावना की मिसालः हिंदू मंदिर परिसर में मुस्लिम जोड़े ने किया निकाह

हिमाचल प्रदेश। शिमला जिले के रामपुर शहर में धार्मिक सामंजस्य और सद्भावना का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। यहां ठाकुर सत्यनारायण मंदिर परिसर में पूरे विधि विधान के साथ मुस्लिम लड़की और मुस्लिम युवक का निकाह करवाया गया।

युवती नायमत मलिक एमटेक गोल्ड मेडलिस्ट और युवक राहुल शेख सिविल इंजीनियर है। सत्यनारायण मंदिर परिसर विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय है। मंदिर में बरात के स्वागत से लेकर गाजा-बाजा और खानपान का इंतजाम किया गया था। निकाह की रस्म मौलवी ने एक वकील और दो गवाहों की मौजूदगी में मुस्लिम परंपरा के अनुसार करवाई। निकाह की रस्मों का साक्षी बनने के लिए विभिन्न धर्मों एवं समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *