CG BREAKING: पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन, चार बार सांसद रहे नेता कैंसर से हारे जंग

कांकेर। सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन हो गया है। कैंसर के खिलाफ लड़ रहे पोटाई लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने कांकेर में अंतिम सांस ली। सोहन पोटाई 4 बार कांकेर लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया था।

29 अप्रैल 1958 को जन्में सोहन पोटाई ने भाजपा से चार बार कांकेर लोकसभा सीट से जीत हासिल की। 1998 में चुनाव मैदान में सोहन पोटाई ने कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा को पराजित कर पहली बार भाजपा की झोली में सीट डाली। इसके बाद 1999 में छबिला अरविंद नेताम को पराजित किया। 2004 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही गंगा पोटाई ठाकुर को हराया। इसके बाद वर्ष 2009 में कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम को पराजित कर लगातार चौथी जीत का रिकार्ड बनाया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *