CG : जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, 5- 6 नक्सलियों के घायल होने की खबर

सुकमा। जिले में गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में करीब 5 से 6 नक्सलियों के घायल होने और कुछ के मारे जाने की खबर है। मौके से बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL) समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद किए हैं। फिलहाल मुठभेड़ अभी रुक गई है। जवान घटना स्थल की सर्चिंग कर रहे हैं। मामला जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र का है।

सूचना मिली थी कि साकलेर इलाके में कई नक्सली मौजूद हैं। इसी आधार पर बुधवार की रात डब्बामर्क पुलिस कैंप से CRPF, STF और कोबरा बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। वहीं रात में जवानों ने इलाके को घेर रखा। सुबह होते ही फायरिंग की गई। दोनों के बीच करीब 40 से 45 मिनट तक मुठभेड़ चली। मुठभेड़ में कोबरा के दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं।

इधर, जंगल की आड़ लेकर माओवादी मौके से भाग निकले। जवानों ने उनके कैंप को ध्वस्त कर दिया। मौके से BGL समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद किए गए हैं। घटनास्थल में कई जगह खून के धब्बे भी मिले हैं। पुलिस ने कुछ नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *