होली में रंग लगाने के बहाने विदेशी लड़की से छेड़छाड़, आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली।  होली के दिन जहां देशभर में लोग धूम-धाम से रंग-गुलाल लगाकर होली खेल रहे थे। वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक जापानी लड़की को कुछ लड़कों के एक झुंड ने घेर लिया और जबरन रंग लगाने लगे। एक लड़का इस लड़की के सिर पर अंडा भी फोड़ देता है। तो इसके बाद लड़की इनमें से एक लड़के को थप्पड़ जड़ देती है। घटना का वीडियो निहारिका नाम के ट्विटर से यह तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस इस हुड़दंग में शामिल लड़कों की तलाश कर रही हैं। वहीं, जापानी दूतावास से लड़की के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में जिसमें आप देख सकते है कि कुछ लड़कों का ग्रुप होली में रंग लगाने के बहाने जापानी महिला से छेड़खानी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में लड़को का ग्रुप ‘होली है’ (Holi is) चिल्लाते हुए जापानी युवती को रंग लगा रहे हैं। वहीं एक लड़के उसके सिर पर अंडा फोड़ते हुए भी देखा जा सकता है। इस बीच महिला वहां से निकलने के लिए ‘बाय बाय’ कह रही है। लड़कों की हरकत से महिला असहज महसूस कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो दिल्ली के किस इलाके का है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *