होली के दूसरे दिन दो गुटों मे जमकर मारपीट, चाकूबाजी में एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर, 2 संदिग्ध हिरासत में

बेमेतरा : जिले में होली के दूसरे दिन दो गुटों मे जमकर मारपीट और चाकूबाजी का मामला सामने आया है। यहाँ  नवागढ़ के बस स्टैंड चौक पर रात करीब साढ़े दस बजे दो गुटों में जमकर मार पीटकर हुई। इस दौरान चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। वहीँ एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे जिला अस्पताल बेमेतरा ले जाया गया है।

बता दें कि, इस मारपीट में भगऊँ यादव पिता बुलठू यादव उम्र 22 वर्ष की मौत हो गई है। वहीँ सतानन्द पिता अर्जुन यादव को गंभीर हालत में नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, यहाँ से उसे जिला अस्पताल बेमेतरा में 108 की माध्यम से ले जाया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरो ने युवक की हालत देखकर उन्हें मेकाहारा रायपुर रिफर कर दिया।

वहीँ इस मामले में पुलिस ने 3 संदिग्ध आरोपियो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें से 2 गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एक संदिग्ध आरोपी की तलाश जारी है। घायल युवक का मेकाहारा रायपुर अस्पताल में इलाज जारी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *