ACCIDENT : भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत…

बिहार। मधेपुरा में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। यहां हाईवा और टेंपू की आमने सामने की टक्कर में गंगा स्नान को जा रहे 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ये हादसा मधेपुरा जिला के चौसा थाना अंतर्गत स्टेट हाईवे 58 पर घोषई गांव के पास हुआ।

घटना सुबह लगभग 3.30 बजे हुआ। मृतक सहरसा जिला के बसनहीं थाना अंतर्गत भद्दी दुर्गापुर निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक में चार पुरुष और एक महिला शामिल है। सभी लोग अपने गांव से टेंपो पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए भागलपुर जा रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कुछ घायलों का इलाज चौसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है और गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को भागलपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद ड्राइवर हाईवा लेकर फरार हो गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *