बेटे को तेजाब से जलाने की बात कहकर महिला से किया दुष्कर्म, धमकी देकर बार-बार करता रहा परेशान, अब गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना में बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है, जिसमें रेप पीड़िता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

बताया जा रहा है सुनील महोबे जो कि वर्तमान में हाई स्कूल निपानी में पदस्थ हैं, इसने महिला और उसके बच्चे को तेजाब डाल कर जला देने की धमकी दी और अपने साथ भिलाई के एक होटल में ले गया, जहां उसने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने डरकर किसी को यह बात नहीं बताई तो सुनील महोबे बार बार परेशान करता रहा, जिससे तंग आकर महीला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर मोहन नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *