तालाब के पास खून से सनी मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार।जिले से खबर आयी है जहां महिला की दर्दनाक तरीके से हत्त्या कर दी गई। लवन चौकी थाना क्षेत्र का मामला। यहाँ ग्राम-भालुकोना में तालाब के पास में महिला की खून से सना हुआ लाश मिली है. सिर पर गहरे चोट के निशान हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम गौरीबाई यादव उम्र 65 वर्ष। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची . बुजुर्ग महिला के परिजन बाहर अन्य राज्य में काम करने गए हुए हैं. जानकारी के मुताबिक महिला घर पर अकेले रहती थी. घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है.

भालूकोना में तालाब किनारे मंदिर के पास गांव के ही महिला रक्तरंजित लाश मिलने की जानकारी मिली थी, जिसके सिर से काफी खून बह रहा था. महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करने के निशान दिख रहे हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना में कितने लोग शामिल हैं या महिला के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई या जमीन जायदाद का मामला तो नहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की जांच में जुट गई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *