अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, साड़ी-गहनों के साथ नज़र आए एक्टर!

अल्लू अर्जुन की बेहतरीन फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नाम और पैसे कमाई की थी। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी। फिल्म को हर भाषा में दर्शकों का प्यार मिला था। पहले पार्ट पुष्पा के बाद अब इस फिल्म के मेकर्स इसके दूसरे पार्ट को जल्द ही दर्शकों के सामने लेकर आने वाले हैं। आखिर फैंस का इंतजार खत्म हुआ। पुष्पा-2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है।दिसंबर 2021 में रिलीज हुआ पुष्पा फिल्म को साउथ की ऑडियंस के साथ हिंदी सिनेमा लवर्स ने भी काफी सराहा था।

मेकर्स ने पहले कि कहा था की पुष्पा -2 का टीजर अल्लू अर्जुन के बर्थडे में रिलीज किया जायेगा। इसी कड़ी में पुष्पा-2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा जबसे रिलीज हुई है तबसे सबकी जुबां पर बस इस सुपरस्टार का ही डायलॉग्स होता है। हाल ही में पुष्पा 2 का टीजर रिलीज किया गया.।अब फिल्म से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक भी आउट हो गया है जो एकदम अलग है।

 

फिल्म की टीम ने ‘वेर इज पुष्पा?’ नामक एक थ्रिलर वीडियो क्लिप रिलीज किया है। इस वीडियो क्लिप में, अल्लु अर्जुन का रोल सामने आता है। अल्लु अर्जुन इस फिल्म में बहुत ही अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक रफू दाढ़ी और लंबे बालों वाली असीमित भौखाली वाली चरित्र निभाया है। ‘पुष्पा 2 द रूल’ का निर्देशन सुकुमार द्वारा किया जाएगा।

वहीं अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है। ये फिल्म के दूसरे पार्ट से उनका लुक है. फिल्म से एक्टर की पहली झलक देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनका लुक एकदम अनएक्सपेक्टेड नजर आ रहा है। किसी ने शायद ही सोचा होगा कि फिल्म में अल्लू अर्जुन इस अवतार में भी नजर आ सकते हैं। आखिर पुष्पा को क्या हुआ। आखिर पुष्पा का हाल ऐसा क्यों हो गया। ये सभी सवाल फैंस के जहन में तैर रहे हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *