छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई कोरोना की रफ्तार,बीते 24 घंटे में मिले 476मरीज, क्या है पॉजिटिविटी दर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना( corona) का आंकड़ा चौकाने वाले आ रहे हैं। प्रदेश में तेजी से कोरोना पैर पसार रहा है। वहीं राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा कोरोना की मरीज मिल रही है। अब कोरोना ( corona)से मौत भी हो रही है। आज प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 8.47 प्रतिशत है। प्रदेश भर में हुए 5620 सैंपलों की जांच में 476 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

प्रदेश में आज जिला जशपुर से 1 बस्तर से 2, नारायणपुर से 3, कबीरधाम से 3, बलरामपुर से 3, दंतेवाड़ा से 5, बीजापुर से 6, जांजगीर से 7, गरियाबंद से 7, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 14, रायगढ़ से 14. कोरिया से 17, महासमुंद से बालोद से 20, बलौदाबाजार से 20, धमतरी से 21, सूरजपुर से 25, कांकेर से 27, कोरबा बेमेतरा से 31, बिलासपुर से 31, दुर्ग से 33, सरगुजा 28, 36, से राजनांदगांव से 50 रायपुर से 53 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *