डीआरजी की टीम ने मुठभेड़ में एक माओवादी को किया ढेर, दो गिरफ्तार

बीजापुर। नैमेड़ थाना अंतर्गत कचलावारी के जंगलों में पुलिस और माओवादियों की बीच मुठभेड़ हुई है। भैरमगढ़ एरिया कमेटी के डीव्हीसीएम मोहन कड़ती, सुमित्रा कड़ती एवं अन्य माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर कैम्प रेडडी से डीआरजी की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।

मंगलवार सुबह 8 बजे कचलावारी के जंगलों में पुलिस और माओवादियों की बीच हुए मुठभेड़ में एक नक्सली को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। वहीं 2 माओवादियों को भागते हुए पकड़ा गया है। मौके पर सर्चिंग कार्यवाही जारी है l

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *