फसल क्षति की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे भाजपा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महासमुंद : भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर फसल क्षतिपूर्ति की मांग की है।

बता दें कि पिछले दिनों क्षेत्र हुए बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से रवि की खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ। जिसकी जानकारी देते हुए किसान नेताओं ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से हुए फसल के नुकसान का मुआयना करा कर किसानों को फसल क्षतिपूर्ति दी जाए। भाजपा नेताओं ने कहा है कि भाजपा की टीम जिले का दौरा कर किसानों को हुए फसल के नुकसान का ब्यौरा जिला कलेक्टर को सौंपेगी। जिला प्रशासन द्वारा किसानों को हुए फसल नुकसान का मौका मुआयना करा कर, जांच कराकर फसल क्षति पूर्ति दी जाने की मांग की है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *